Header Ads

Breaking News
recent

कांग्रेस चिल्ला रही आवे छे, यूपी की जनता ने कहा जाये छे

news india

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश मेयर चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की तुलना उससे करने जैसी नहीं, जो कि गुजरात में 18 दिसम्बर को होने जा रहा है.

शाह ने गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (उत्तर प्रदेश के) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा का झंडा ऊंचा लहराया है.’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पिछले तीन महीने से चिल्ला रही है कि ‘कांग्रेस आवे छे’ (कांग्रेस आ रही है) जबकि आज उत्तर प्रदेश के लोगों ने कहा ‘कांग्रेस जाये छे (कांग्रेस जा रही है.)’’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का नुकसान ऐसा है कि भाजपा नगर निगम की सभी सीटें यहां तक कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र अमेठी में भी जीत गई.’

उन्होंने कहा, ‘जो कुछ भी उत्तर प्रदेश में हुआ है उसकी उससे कोई तुलना नहीं जो गुजरात में 18 दिसम्बर को होगा. 18 दिसम्बर को गतगणना के बाद भाजपा विजयी होकर उभरेगी और 150 सीटों के साथ सरकार बनाएगी.’


No comments:

thnx

Powered by Blogger.