अभी-अभी : NSUI का सचिव निकला लश्कर का आतंकी, कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ
New Delhi : केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बिहार के गोपालगंज से एक शख्स को हिरासत में लिया है। पकड़े गये शख्स का नाम धन्नु राजा उर्फ बेदार बख्त आलम है जो छात्र संगठन एनएसयूआई का जिला सचिव है।
एनआईए की टीम ने उसे लश्कर-ए-तैयबा का एजेंट होने के आरोप में गोपालगंज के नगर थाना के जादोपुर चौक के पास से पकड़ा। जानकारी के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी और सुरक्षा एजेंसियों को गोपालगंज से आतंकी वारदात के कनेक्शन के इनपुट मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आईबी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एनआइए ने धन्नु को पकड़ा और गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम उसे लेकर दिल्ली चली गई।
जिले की पुलिस ने हालांकि धन्नु राजा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एनआईए के पकड़े जाने के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में भी खलबली मची है। धन्नु सरेया मोहल्ला में अपने मामा के घर रहता था। वो मूल रूप से सारण जिले के नगर थाना के अखौर का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, उसकी गिरफ्तारी एनआईए ने केस संख्या 20/17 में की है। धन्नु उर्फ बेदार बख्त के पिता फिरोज आलम ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक धन्नु राजा के संबंध में खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को 28 नवंबर को वाराणसी से गिरफ्तार लश्कर एजेंट अब्दुल नईम शेख से जानकारी मिली थी।
शेख के पास से एनआईए को भारतीय सेना और देश के कई हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के नक्शे व तस्वीरें बरामद की गई। धन्नु से एनआईए की टीम दिल्ली में पूछताछ करेगी। उसके पकड़े जाने के बाद बिहार में और भी गिरफ्तारियों की आशंका जताई जा रही है।
धन्नु की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में एनएसयूआई ने पल्ला झाड़ा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नु ने उसे ना तो पार्टी का सचिव और ना ही कार्यकर्ता बताया है।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।https://www.facebook.com/newsindia1234/

No comments:
thnx