दिल्ली में प्रदूषण के बावजूद कराया गया भारत-श्रीलंका का मैच, NGT ने केजरीवाल सरकार को लगाई फटकार
भारत और श्रीलंका के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर चल रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों पर कार्ययोजना पेश ना करने के लिए NGT ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।
साथ ही साथ छह दिसंबर तक कार्ययोजना पेश करने का निर्देश भी दिया है। दिल्ली की जहरीली हवा के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच कराने के लिए एनजीटी ने अधिकारियों की आलोचना की।
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल को लंच के बाद प्रदूषण के कारण अचानक ही रोक देना पड़ा और फिर दोनों टीमों के कप्तानों के साथ अंपायरों की लंबी बातचीत के बाद लगभग 20 मिनट उपरांत खेल शुरु किया गया।
वहीं जब लंच के बाद दोनों टीमें मैदान पर उतरी तो करीब पांच-छह श्रीलंकाई खिलाड़ी मास्क पहनकर मैदान पर आए। अब सवाल उठता है कि खिलाड़ियों की सेहत से इस तरह का रिस्क लेना कहां तक जायज ?
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।https://www.facebook.com/newsindia1234/


No comments:
thnx