Header Ads

Breaking News
recent
शशि कपूर के निधन पर नीतू कपूर ने इस तस्वीर के जरिए दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीर
Shahshi Kapoor Death: नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ शशि कपूर की एक तस्वीर शेयर की।
4 दिसंबर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शशि कपूर का निधन हो गया। उनके दुनिया को अलविदा कहने से बॉलीवुड में शोक पसरा हुआ है। सभी सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त करने के साथ ही शशि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जहां बहुत से लोग शशि के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं वहीं नीतू कपूर ने शशि को बड़े ही यूनिक तरीके से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने वरिष्ठ एक्टर के बचपन की एक रेयर तस्वीर शेयर की है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शशि के बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- शशि अंकल अपने पिता के साथ। शशि ने महज 20 साल की उम्र में जेनिफर केंडल से शादी की शी। कपल के तीन बच्चे संजना, करन और कुणाल कपूर हैं। पत्नी की मौत के बाद शशि काफी टूट गए थे और तीनों बच्चे उनकी देखभाल किया करते थे। आज इस एक्टर का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। बता दें कि शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राज कपूर था।

No comments:

thnx

Powered by Blogger.